
कोरोना संकट खत्म होने तक मजदूरों के खाते में 6 हजार डाले केंद्र सरकार- सोनिया गांधी
AajTak
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की भी मांग की और कहा कि अस्पताल, दवा और ऑक्सीजन का युद्ध स्तर पर इंतजाम किया जाए.
कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले हर रोज नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. हर दिन मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं. हर रोज बिगड़ते हालात के बीच कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी किया है. सोनिया गांधी ने इन हालात को इंसानियत को हिला देने वाला बताया और कहा कि जब तक ज्यादा जरूरी न हो, घर से न निकलें. उन्होंने केंद्र सरकार से मजदूरों का पलायन रोकने के लिए संकट खत्म होने तक उनके खाते में छह हजार रुपये डालने की मांग की. कोरोना महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में आपके व आपके परिवार की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं। वह लाखों परिवार जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति दिल से अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। - कांग्रेस अध्यक्षा, श्रीमती सोनिया गांधी#COVID19India pic.twitter.com/btmCeG8K6B Over 700 teachers have died in Uttar Pradesh, including a pregnant lady who was forced to attend polling duty for the Panchayat elections. 1/6 pic.twitter.com/o5WPcuO7tu कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की भी मांग की और कहा कि अस्पताल, दवा और ऑक्सीजन का युद्ध स्तर पर इंतजाम किया जाए.सभी देशवासियों के मुफ्त टीकाकरण का इंतजाम हो जिससे कोरोना से बचाव हो. उन्होंने जान की बाज लगाकर मरीजों का इलाज कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को सैल्यूट किया और कहा कि इससे निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नीति बनाई जाए.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










