
कोरोना संकट के बीच सफदरजंग अस्पताल की नर्सें करेंगी आंदोलन, आउटसोर्सिंग से भर्ती पर है विवाद
AajTak
दिल्ली नर्सेज यूनियन की अध्यक्ष प्रेम रोज़ और महासचिव जीके खुराना ने सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को वर्तमान में चल रही नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया के खिलाफ एक पत्र लिखा है.
नर्सों की भर्ती की चल रही प्रक्रिया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की नर्सें कल (4 जून) से आंदोलन करेंगी. नर्सों की यूनियन ने सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर आउटसोर्सिंग से नर्सों की भर्ती के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही है. दिल्ली नर्सेज यूनियन की अध्यक्ष प्रेम रोज़ और महासचिव जीके खुराना ने सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को वर्तमान में चल रही नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया के खिलाफ एक पत्र लिखा. पत्र में यूनियन ने कहा कि अस्पताल प्रशासन हमारी बातों को व्यक्तिगत रूप से सुनने का समय दें क्योंकि यह मामला गंभीर है. आपके सहानुभूतिपूर्ण विचार और हस्तक्षेप के बिना इसे हल नहीं किया जा सकता है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










