
कोरोना: शादी में शामिल होने के लिए किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी-बच्चों के साथ धरने पर बैठा
AajTak
बुन्देलखण्ड में महामारी से बचाव से ज्यादा लोगों को रिश्ते टूटने का भय है जिसकी बानगी शुक्रवार देर रात जिले के रानीगंज चेकपोस्ट पर देखने को मिली. जब कोरोना कर्फ़्यू के दौरान एक युवक अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ टीकमगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था. वह जैसे ही रानीगंज नाके पर रोका गया तो शुरू हो गया हाईवोल्टेज ड्रामा.
बुन्देलखंड में महामारी से बचाव से ज्यादा लोगों को रिश्ते टूटने का भय है जिसकी बानगी शुक्रवार देर रात एमपी के निवाड़ी जिले मेंं रानीगंज चेकपोस्ट पर देखने को मिली. कोरोना कर्फ़्यू के दौरान एक युवक अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ टीकमगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था. उसे जैसे ही रानीगंज नाके पर रोका गया तो शुरू हो गया हाईवोल्टेज ड्रामा.(निवाड़ी से मयंक दुबे की रिपोर्ट) पहले तो युवक एसडीओपी संतोष पटेल को यह बताता दिखा कि जब शादी में जाने नहींं देना था तो टीकमगढ़ कलेक्टर ने परमिशन क्यों दी. यदि मैं नहीं गया तो मेरी रिश्तेदारी पूरी तरह टूट जाएगी. इन सबके बाद भी पुलिस नहीं मानी तो वह पूरे मामले की शिकायत पृथ्वीपुर थाने में करने जाने लगा. वहां भी जब कुछ न चली तो उसने तय किया कि वह राजनैतिक हथकंडे को अपनाएगा और पत्नी व बच्चों के साथ आंधी-तूफान के बीच धरने पर बैठ गया. महामारी से ज्यादा परवाह उसे इस बात की थी कि रिश्तेदारी न टूट जाए.
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











