
कोरोना: शहरों की तुलना में गांवों में मृत्यु दर ढाई गुना, पंजाब-हरियाणा में बढ़ाई जाएगी टेस्टिंग
AajTak
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई गांवों से डराने वाली खबरें सुनने को मिल रही हैं, इसके बाद पंजाब और हरियाणा के गांवों में भी स्थिति बिगड़ती हुई नज़र आ रही है. लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब पंजाब, हरियाणा ने गांवों में टेस्टिंग को तेजी से बढ़ाने का फैसला किया है.
कोरोना संकट ने अब देश के ग्रामीण इलाकों में पैर पसारना शुरू कर दिया है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कई गांवों से डराने वाली खबरें सुनने को मिल रही हैं, इसके बाद पंजाब और हरियाणा के गांवों में भी स्थिति बिगड़ती हुई नज़र आ रही है. लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब पंजाब, हरियाणा ने गांवों में टेस्टिंग को तेजी से बढ़ाने का फैसला किया है. पंजाब सरकार के डाटा के मुताबिक, राज्य के ग्रामीण इलाके में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर 2.7 फीसदी है, जबकि शहरी इलाकों में ये आंकड़ा एक फीसदी से भी कम है. पंजाब के मालवा इलाके में सबसे अधिक कोविड के केस सामने आए हैं. पंजाब के गांवों में अब लोगों का सैंपल लेना शुरू किया जाएगा, साथ ही जिन लोगों में कुछ भी लक्षण हैं उनके परिवारवालों की भी टेस्टिंग की जाएगी. गांवों में मौतों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण सेल्फ आइसोलेशन में देरी और इलाज में लापरवाही है. गांवों में लोग अधिकतर खुद ही बुखार की दवाई खा रहे हैं, बल्कि टेस्टिंग से बच रहे हैं. हरियाणा में बड़े स्तर पर हो रही तैयारी पंजाब से सटे हरियाणा के गांवों में भी कोरोना का संकट बढ़ रहा है. ऐसे में राज्य सरकार ने 8000 छोटी टीमों का गठन किया है, जो राज्य के गांवों में स्क्रीनिंग के अभियान को तेज़ी से बढ़ाएगी. जिन गांवों में संकट बढ़ता दिख रहा है, वहां 15 मई से आइसोलेशन सेंटर्स की शुरुआत करने को कहा गया है. हरियाणा सरकार के मुताबिक, राज्य के गांवों में अभी 1000 आइसोलेशन सेंटर्स की व्यवस्था की जाएगी. जबकि हरियाणा रोडवेज़ की 110 बसों को मिनी एम्बुलेंस में तब्दील किया जा रहा है.ग्रामीण इलाकों में कोरोना की एंट्री से हाहाकार गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर ने बड़े शहरों की स्वास्थ्य व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है. ऐसे में एक्सपर्ट्स की ओर से पहले ही चेतावनी दी जा रही थी कि अब गांवों को सुरक्षित रखना होगा. लेकिन कई गांवों में भी बुखार, सर्दी, जुकाम से लोगों को परेशानी हो रही है और इलाज ना होने के चक्कर में लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










