
कोरोना वैक्सीन: UP सरकार के ग्लोबल टेंडर में 5 कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, सीरम ने खड़े किए हाथ
AajTak
वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्लोबल टेंडर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. यूपी सरकार ने अभी कुल चार करोड़ वैक्सीन की डोज़ के लिए टेंडर निकाला है, जिसमें कई कंपनियों ने अपनी इच्छा जताई है.
कोरोना के खिलाफ जारी जंग में वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्लोबल टेंडर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. यूपी सरकार ने अभी कुल चार करोड़ वैक्सीन की डोज़ के लिए टेंडर निकाला है, जिसमें कई कंपनियों ने अपनी इच्छा जताई है. यूपी सरकार के टेंडर की प्री-बिड चर्चा में कुल पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया है. इसमें रूस की स्पुतनिक-वी, फाइज़र की पार्टनर डॉ. रेड्डी लैब्स, जाइडस कैडिला, साउथ कोरिया की एक कंपनी, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट शामिल हैं. किस कंपनी ने क्या कहा? फाइज़र के प्रतिनिधियों ने कहा है कि उन्हें अभी भारत में अनुमति नहीं मिली है, वहीं जाइडस की तरफ से बताया गया है कि उनका क्लीनिकल ट्रायल अभी चल रहा है और मंजूरी अगले महीने मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कोविशील्ड बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा कि उनके पास देशभर से ढेरों ऑर्डर लंबित हैं, ऐसे में टेंडर में हिस्सा लेना मुश्किल है. आपको बता दें कि टेंडर भरने की आखिरी तारीख 21 मई है. बता दें कि यूपी सरकार पहले ही भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड के लिए 50-50 लाख डोज़ का ऑर्डर दे चुकी है. लेकिन चार करोड़ नई डोज़ का ऑर्डर इससे अलग जारी किया गया है.अभी धीमी है प्रदेश में वैक्सीनेशन की रफ्तार उत्तर प्रदेश में 18 से 24 साल के लोगों की जनसंख्या 9 करोड़ 28 लाख है और सरकार इस आयु वर्ग के लिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन की डोज़ खरीदना चाहती है. अभी यूपी में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी है, प्रदेश में एक करोड़ डोज़ लगाए जा चुके हैं. यूपी में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां पर शहरी इलाकों में तो वैक्सीन बड़ी मुश्किल से मिल रही है. कई अस्पतालों और सेंटर्स पर टीके की कमी है, ऐसे में शहरी इलाकों के रुख ग्रामीण इलाकों का रुख कर रहे हैं, क्योंकि वहां कुछ हदतक आसानी से स्लॉट मिल पा रहा है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










