
कोरोना: विदेश से आई मदद के वितरण पर सवाल? ट्विटर पर राहुल-स्मृति आमने-सामने
AajTak
कोरोना संकट काल में विदेश से आ रही मदद को राज्यों को किस तरह दिया जाए, इस पर लगातार विवाद हो रहा था. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी केंद्र से सवाल किए थे, जिसका जवाब अब केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने दिया है.
भारत इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और मुश्किल वक्त में दुनिया ने भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है. विदेश से आ रही मदद को राज्यों को किस तरह दी जाए, इस पर लगातार विवाद हो रहा था. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी केंद्र से सवाल किए थे, जिसका जवाब अब केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने दिया है. गुरुवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा कि मिस्टर राहुल गांधी, राजनीति से ऊपर उठने का वक्त आ गया है. 31 राज्यों के 38 संस्थानों को किए गए वितरण की जानकारी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर आपके ट्वीट करने से पहले ही उपलब्ध थी. अगर आप सच की परवाह करते हैं, जैसा आप कहते हैं तो इसको साझा करें... Time to rise above petulant politics Mr. @RahulGandhi. Information regarding allocation to 38 institutions across 31 states / UTs was available in the public domain before you tweeted. If you care for the truth as you proclaim, do share - https://t.co/8LhL4lU8OV https://t.co/Flc9QXuU0u
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










