
कोरोना: मेगा मंथन के बाद PM मोदी का टेस्टिंग, जिनोम सीक्वेंसिंग पर जोर, एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी की सलाह
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने लोगों से कोविडि प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोग मास्क पहनें. इसकेे अलावा उन्होंने जीनोम सीक्वेंसिंग और कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के लिए भी कहा है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने लोगों से मास्क पहनने के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने अपील की है. उन्होंने जीनोम सीक्वेंसिंग और कोविड टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है.
प्रधानमंत्री ने लापरवाही पर लोगों को आगाह भी किया है. इसके अलावा उन्होंने कड़ी निगरानी की सलाह दी. उन्होंने दोहराया कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने अफसरों को खास तौर से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर चल रहे सर्विलांस मेजर्स को मजबूत करने का निर्देश दिया.
इसके अलावा उन्होंने बुजुर्गों और बीमार लोगों को बूस्टर डोज लेने की अपील की है. इस दौरान पीएम ने फ्रंटलाइन वर्कर्स और कोरोना योद्धाओं की निस्वार्थ सेवा की सराहना भी की. बैठक में कोरोना को लेकर तैयारी, वैक्सिनेशन की स्थिति और नए कोविड-19 वैरिएंट के आने और उसका असर का आकलन करने के लिए चर्चा हुई.
भारत में कोरोना के केसों में गिरावट
पीएम ने बताया कि भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को कोरोना दैनिक केस घटकर 153 आए जबकि वीकली पॉजिटीविटी रेट 0.14% तक कम हो गई है. हालांकि, पिछले एक हफ्ते से दुनियाभर में कोरोना के हर दिन औसतन 5.9 लाख केस दर्ज किए जा रहे हैं.
पीएम ने राज्यों को भी दी सलाह

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








