
कोरोना में बेवजह CT स्कैन से कैंसर का खतरा, 300 एक्सरे के बराबर होता है रेडिएशन: डॉ. गुलेरिया
AajTak
डॉ. गुलेरिया ने हिदायत देते हुए कहा कि खुद से खुद के डॉक्टर ना बनें. कई लोग हर तीन महीने बाद अपने मन से सीटी स्कैन करा रहे हैं जोकि गलत है. माइल्ड सिम्पटम वालों को साधारण दवाओं से फायदा हो जाता है. स्टाइरॉइड लेने की जरूरत नहीं.
देशभर में कोरोना के हालात को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फेंस की, जिसमें एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड की शुरुआत में सीटी स्कैन करने का कोई फायदा नहीं. कई बार पैचेज आते हैं, लेकिन इलाज के साथ वो खत्म हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि एक सीटी से 300 एक्सरे के बराबर रेडिएशन होता है. इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. चेस्ट एक्स रे के बाद ही जरूरत पड़ने पर डॉक्टर उचित परामर्श दे सकते हैं कि सीटी करने की जरूरत है या नहीं. उन्होंने कहा कि बायो मार्कर्स यानी खून की जांच भी अपने मन से ना कराएं. खुद से खुद के डॉक्टर ना बनें. कई लोग हर तीन महीने बाद अपने मन से सीटी करा रहे हैं जोकि गलत है. माइल्ड सिम्पटम वालों को साधारण दवाओं से फायदा हो जाता है. स्टाइरॉइड लेने की जरूरत नहीं. उन्होंने कहा कि हाइड्रो स्टाइरॉइड्स तो गंभीर संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए होता है. वहीं उन्होंने घर पर इलाज करा रहे लोगों से कहा कि ऐसे लोग अपने डॉक्टर से संपर्क करें. वो आपकी जरूरत के मुताबिक अस्पताल में दाखिल होने की सलाह देंगे. वहीं प्रेस वार्ता में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव IAS अधिकारी लव अग्रवाल ने कहा- 15 दिनों में कोरोना संक्रमण में कमी आई है. छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, मुंबई, औरंगाबाद, महाराष्ट्र और झारखंड में कमी आई है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर भी पहले से बढ़ी है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









