
'कोरोना में बाड़ेबंदी कहां होगी...', राजस्थान सरकार की हलचल पर BJP नेता गजेंद्र सिंह का तंज
AajTak
राजस्थान की कांग्रेस सरकार में दो वरिष्ठ नेताओं की बहस के बाद यहां की राजनीति में हलचल मची हुई है. इसी बीच बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है.
राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर उथल पुथल के आसार देखे जा रहे हैं. हाल ही में राज्य की कांग्रेस सरकार के दो नेताओं गोविन्द सिंह डोटासरा और शांति धारीवाल के बीच की तू-तू मैं-मैं ने यहां का माहौल गर्म कर दिया है. इस पर बीजेपी नेता गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चुटकी लेते हुए एक ट्वीट भी कर दिया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'गहलोत सरकार के मंत्रियों की तू तू मैं मैं ने राजस्थान में रिजॉर्ट वालों को चौकन्ना कर दिया है. कोरोना में बाड़ेबंदी कहां होगी, सब इसी सोच मे हैं!" गहलोत सरकार के मंत्रियों की तू तू मैं मैं ने राजस्थान में रिजॉर्ट वालों को चौकन्ना कर दिया है। कोरोना में बाड़ेबंदी कहां होगी, सब इसी सोच मे हैं!#Rajasthan
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










