
कोरोना में इस्तेमाल होने वाली मेडिकल डिवाइस और दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटी, GST भी नहीं लगेगा
AajTak
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी राहत दी गई है. सरकार ने कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली मेडिकल डिवाइस और दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटा दी है. दवाओं पर 6 महीने तक और मेडिकल डिवाइस पर 3 महीने तक छूट रहेगी.
संक्रमण की दूसरी लहर के बीच सरकार की तरफ से बड़ी राहत दी गई है. सरकार ने सोमवार को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और मेडिकल डिवाइस पर कस्टम ड्यूटी हटा दी है. यानी, इन सामानों को विदेश से मंगाने पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी. सरकार ने बताया कि अगर विदेश से कोई मेडिकल डिवाइस या दवा मंगाते हैं, तो उस पर जीएसटी भी नहीं लगेगा. सरकार ने रेमडेसिविर और इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल समेत दवाओं के इम्पोर्ट पर लगी कस्टम ड्यूटी को अगले 6 महीने के लिए हटा दिया है. इसके साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स समेत कई मेडिकल डिवाइस पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को अगले तीन महीने के लिए हटाया है. सरकार ने बताया कि क्योंकि कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है, इसलिए इनके इम्पोर्ट पर जीएसटी भी नहीं लगेगा.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









