
कोरोना: मुंबई के पांच सेंटर्स पर रविवार से 18+ के लिए शुरू होगा वैक्सीनेशन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
AajTak
कोरोना संकट के बीच एक राहत की खबर है. रविवार से मुंबई के पांच सेंटर्स पर 18 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सकेगा. सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक इन सभी सेंटर्स पर वैक्सीनेशन हो सकेगा. हर सेंटर पर 500 मुंबईवासियों को टीका लगाया जाएगा.
कोरोना संकट के बीच एक राहत की खबर है. रविवार से मुंबई के पांच सेंटर्स पर 18 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सकेगा. सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक इन सभी सेंटर्स पर वैक्सीनेशन हो सकेगा. हर सेंटर पर 500 मुंबईवासियों को टीका लगाया जाएगा. इसके लिए cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है, तभी वैक्सीनेशन हो सकेगा. बता दें, महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहा है. बीते 24 घंटे में 63282 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 802 लोगों की मौत हुई है. वहीं दिल्ली में वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार (3 मई) से दिल्ली में कई केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी. दिल्ली को 4.5 लाख वैक्सीन मिल गई हैं. जैसे-जैसे दिल्ली को वैक्सीन की खेप मिलेंगी, हम टीकाकरण अभियान को तेज करेंगे. सीएम ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि अभी वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान मिले नियत समय पर ही वैक्सीनेशन सेंटर पर आएं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










