
कोरोना: ‘बेड है, लेकिन ऑक्सीजन नहीं, मरीज को ले जाइए’, बिहार के बक्सर का हाल
AajTak
कोरोना वायरस का खतरा अब ग्रामीण इलाकों में बढ़ने लगा है. बिहार के बक्सर के कोविड केयर सेंटर की हालत काफी खस्ता है. यहां पर कुछ ही बेड्स खाली हैं, लेकिन ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है. ग्राउंड रिपोर्ट में जानें क्या है पूरा हाल...
कोविड-19 की दूसरी लहर कितनी भयावह है इसका अंदाजा रोज आने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या और मरने वालों के आंकड़े में दिखाई दे रहा है. पिछले साल के मुकाबले इस साल संक्रमण ग्रामीण इलाकों में सेंध लगाता दिख रहा है. उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है. बिहार में तो मानो इस वायरस के आगे सारी व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं. बिहार के बक्सर में कोरोना काल में किस तरह के इंतजाम हैं और वहां का क्या हाल है, इसका पता आजतक की टीम ने लगाया. बक्सर के सदर अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जहां 50 से 60 मरीजों के रहने की व्यवस्था है. बक्सर के जिला कोविड-19 सेंटर पर कुछ मरीजों के लिए ऑक्सीजन बेड की भी व्यवस्था है, लेकिन यहां की व्यवस्था डराने वाली है. अस्पताल में इतने बेड नहीं हैं जो संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए जगह दे सकें. अगर बेड हैं तो पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं है. आलम यह है कि कई मरीजों को ऑक्सीजन ना होने के चलते लौटा दिया जाता है, वेंटीलेटर के सवाल पर मेडिकल ऑफिसर कहते हैं किसी और से पूछिए. ‘बेड नहीं है, मरीज को ले जाइए’ सदर अस्पताल में बक्सर के कसराई गांव से आए विनोद अपने पिता को भर्ती करवाने लाए हैं क्योंकि उनका ऑक्सीजन लेवल 51 तक चला गया है. पिता कार में लेटे हैं और उनकी मां पंखे से उन्हें हवा दे रही हैं, बेटा अस्पताल के चक्कर लगा रहा है कि किसी तरह ऑक्सीजन वाला बेड मिल जाए. विनोद अस्पताल के भीतर डॉक्टर से मिलने गए लेकिन उन्हें जवाब मिला कि ऑक्सीजन बेड नहीं है, मरीज को कहीं और ले जाइए. कैमरे के सामने विनोद एक बार फिर अस्पताल के भीतर डॉक्टर से बात करने गए, बाहर आते ही विनोद ने कहा कि डॉक्टर कुछ नहीं बोल रहा है. बोल रहे हैं कि बेड खाली नहीं है अब हमें नहीं पता कि हम कहां ले जाएं. जब हालात को परखने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगी गई, तो जवाब मिला कि हमारे पास पहले से ही मरीज हैं जो वेटिंग में हैं, अभी के मरीज को डिस्चार्ज करके उन्हें भर्ती किया जाएगा. अभी दो बेड्स हैं, लेकिन ऑक्सीजन नहीं हैं, ऐसे में मरीज को कैसे भर्ती कर लें. हेल्पलाइन से खुद ही कह दिया गया है कि जब बेड्स नहीं हैं, तो हम क्या करें और मरीज को कैसे भर्ती कर लें.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









