
कोरोना: बिहार के मंत्री ने दिया अपने आवास को आइसोलेशन सेंटर बनाने का प्रस्ताव, बोले- लागू हो लॉकडाउन
AajTak
महाराष्ट्र में हुए कोरोना विस्फोट का उदाहरण देते हुए मुकेश सहनी ने कहा है कि बिहार में संक्रमण की स्थिति बेकाबू ना हो इसके लिए जल्द से जल्द लॉकडाउन लगाया जाए. उन्होंने सरकार को अपने सरकारी आवास को आइसोलेशन केंद्र बनाने का प्रस्ताव भी दिया अपील.
बिहार में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है, उसे देखते हुए अब प्रशासन के भी हाथ-पैर फूलने लगे हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में 8 हजार के करीब नए मामले दर्ज किए गए हैं. बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अब विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की अपील की है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि स्थिति बेकाबू होने से पहले पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया जाए. बिहार में लगे पूर्ण लॉकडाउन: मुकेश सहनी
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










