
कोरोना बढ़ते ही उड़ानों पर भी बढ़ीं पाबंदियां, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बाद घरेलू यात्रियों पर भी सख्ती
AajTak
Covid Guidelines for Domestic Passengers: कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है. एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए तो गाइडलाइन हैं ही, लेकिन अब घरेलू यात्रियों के लिए भी प्रतिबंध लगने शुरू हो गए हैं.
Covid Guidelines for Domestic Passengers: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं. हफ्तेभर में ही मामले तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं. राज्यों में तो कोरोना के मामलों में 15 गुना तक बढ़ोतरी हुई है. इसे देखते हुए एक बार फिर से पाबंदियां लगा दी गईं हैं. यात्रा से कोरोना संक्रमण बढ़ने का और खतरा है, इसलिए हर राज्य में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों पर कुछ प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. पश्चिम बंगाल में तो दिल्ली और मुंबई की उड़ानों को अब हफ्ते में दो बार ही एंट्री दी जाएगी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










