
'कोरोना पासपोर्ट' के चलते नॉर्मल हो रही लाइफ? इस देश को हो रहा सबसे ज्यादा फायदा
AajTak
लाखों लोगों को वैक्सीन देने के बाद अब इजरायल कोरोना पासपोर्ट के साथ प्रयोग कर रहा है और इस एक्सपेरिमेंट से इस देश की कई इंडस्ट्री को उम्मीद जगी है कि यहां हालात बहुत तेजी से सामान्य हो जाएंगे.
इजरायल में पिछले हफ्ते पुरिम फेस्टिवल हुआ था. इस फेस्टिवल में आमतौर पर छोटे बच्चे फैंसी ड्रेस पारंपरिक प्रार्थनाओं के लिए पहुंचते हैं. हर साल इस फेस्टिवल में कई बच्चे प्रिंस, प्रिंसेस और सुपरहीरो के आउटफिट्स में पहुंचते हैं लेकिन इस बार इस फेस्टिवल में सिर्फ 16 साल से ज्यादा उम्र के लोग ही नजर आए थे क्योंकि इस फेस्टिवल में सिर्फ ग्रीन पास यानी कोरोना पास से ही एंट्री हो सकती थी और ग्रीन पास हासिल करने की कम से कम उम्र 16 साल है. ये घटना साबित करती है कि कैसे इजरायल कोरोना वायरस महामारी के चलते बदल गया है. हालांकि ये भी सच है कि इजरायल उन देशों में शुमार है जो इस महामारी को पीछे छोड़ रहा है. लाखों लोगों को मिली वैक्सीन और अब ग्रीन पासपोर्ट के सहारे इस देश के हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं. बता दें कि 90 लाख की जनसंख्या वाला इजरायल अपने आधे लोगों को वैक्सीन प्रदान कर चुका है. ग्रीन पास यानी कोरोना वायरस पास को 21 फरवरी को इजरायल में रिलीज किया गया है. ये पास उस व्यक्ति को मिलता है जो दो बार वैक्सीन ले चुका है. सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट फोन में डाउनलोड किया जा सकता है और फिर इस सर्टिफिकेट में एक क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद इजरायल के हेल्थ रिकॉर्ड्स से कंफर्म किया जा सकता है कि इस शख्स ने कोरोना की दोनों वैक्सीन ली हैं या नहीं. इस सर्टिफिकेट को पेपर पर भी प्रिंट किया जा सकता है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












