
कोरोना पर पारदर्शिता लाए केंद्र सरकार, सही आंकड़े करे पेश, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हालात को लेकर पारदर्शिता होनी चाहिए. सरकार को कोरोना से संक्रमित और मारे गए लोगों के सही आंकड़े पेश करने चाहिए. चाहे वो कांग्रेस शासित राज्य हो या फिर गैर कांग्रेस शासित.
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मामलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गठबंधन और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी है कि यह मुद्दा उठाया जाए और सरकार को कही जाए कि पीआर हथकंडों के बजाए लोगों के हित में काम करने पर जोर दे. सोनिया गांधी ने कहा कि हालात को लेकर पारदर्शिता होनी चाहिए. सरकार को कोरोना से संक्रमित और मारे गए लोगों के सही आंकड़े पेश करने चाहिए. चाहे वो कांग्रेस शासित राज्य हो या फिर गैर कांग्रेस शासित. हमें भारत में कोरोना वैक्सीनेशन पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए. इसके बाद ही हमें वैक्सीन दूसरे देशों में भेजनी चाहिए. हमें जिम्मेदारी भरे रवैये पर जोर देना चाहिए. संघीय ढांचे के तहत राज्य और केंद्र के बीच समन्वय उतना ही जरूरी है. हम सब इस लड़ाई में साथ खड़े हैं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










