
कोरोना, निपाह, West Nile fever के बाद अब केरल में स्वाइन फ्लू का कहर... 12 साल की लड़की की मौत
AajTak
केरल में एक बार फिर से स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है. रविवार को एक लड़की की मौत हुई थी. रिपोर्ट में लड़की की मौत का कारण स्वाइन फ्लू को बताया गया है. वहीं, लड़की की जुड़वा बहन भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है.
केरल में कोरोना, निपाह, वेस्ट नाइल फीवर के बाद अब एक बार फिर से स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है. राज्य के कोझिकोड जिले की 12 साल की एक बच्ची की स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के कारण मौत हो गई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को स्वाइन फ्लू से बच्ची की मौत हुई है. सूत्रों ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं.
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बच्ची की मौत की सूचना रविवार को मिली थी, लेकिन उसके सैंपल को लैब भेजा गया था. लैब की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्ची स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी. अधिकारियों ने बताया कि बच्ची की जुड़वा बहन भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
बच्ची की जुड़वा बहन की हालत स्थिर
डॉक्टरों ने कहा कि मृतक लड़की और उसकी जुड़वां बहन छुट्टी पर पड़ोसी राज्यों में गए थे. एक सीनियर डॉक्टर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि मेडिकल टेस्ट में पुष्टि हुई कि बच्ची की मौत एच1एन1 के कारण हुई है, जबकि मृतक की जुड़वां बहन की हालत स्थिर है.
डॉक्टरों के मुताबिक, उलेरी की रहने वाली दो लड़कियों को कुछ दिनों पहले मातृ एवं बाल स्वास्थ्य संस्थान (आईएमसीएच) में शिफ्ट करने से पहले कोयिलैंडी तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में केरल में एच1एन1 के कई सकारात्मक मामले सामने आए हैं. हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारी बड़े पैमाने पर प्रभावी अभियान और सतर्क तंत्र के जरिए इस बीमारी को नियंत्रित करने में सफल रहे थे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










