
कोरोना: नहीं रहेगी ऑक्सीजन की कमी, अब 9 सेक्टरों को छोड़ 22 अप्रैल से बाकी उद्योगों को सप्लाई बंद
AajTak
कोरोना वायरस ने इस कदर कहर मचाया हुआ है, कि गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन तक नहीं मिल पा रही है. राजधानी दिल्ली सहित कई राज्य ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं. इस कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.
कोरोना वायरस ने इस कदर कहर मचाया हुआ है कि गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन तक नहीं मिल पा रही है. राजधानी दिल्ली सहित कई राज्य ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं. इस कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. देश में कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए अब ऑक्सीजन की किल्लत नहीं रहेगी. इसके लिए केंद्र ने बड़ा प्लान तैयार किया है. 22 अप्रैल से 9 सेक्टरों को छोड़कर अन्य उद्योगों को ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी जाएगी. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने रविवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि अगर बहुत जरूरी ना हो तो औद्योगिक उद्देश्यों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई को रोकें, सिर्फ छूट प्राप्त सेवाओं के लिए ही सप्लाई को अनुमति दें. उन्होंने कहा कि कोविड के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. ऐसे में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ गई है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










