
कोरोना: देश में 2.46% दैनिक संक्रमण दर, बीते 24 घंटे में 35,662 नए मरीज, 281 मौतें
AajTak
Covid-19 in India: भारत में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर (Daily Positivity Rate) 2.46 प्रतिशत है, जो पिछले 19 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है. वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर (Weekly Positivity Rate) 2.02 प्रतिशत है, जो पिछले 85 दिन से तीन प्रतिशत से कम है.
Corona in India Latest Updates: भारत में बीते एक दिन में कोविड-19 के 35,662 नए मामले सामने आए हैं, जो कल जारी 17 सितंबर को जारी किए गए आंकड़ों की तुलना में 3.7% अधिक हैं. जबकि एक दिन में 33,798 कोरोना मरीज रिकवर/ठीक हुए हैं. देश में अब कोरोना के उपचाराधीन मरीजों (Active Cases) की संख्या 3,40,639 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.02% है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










