
कोरोना: देश में बढ़ रहे मौत के मामले, घट रहा रिकवरी रेट, जानिए कैसा है राज्यों का हाल
AajTak
पिछले 24 घंटे में हुई कुल मौतें का आंकड़ा 4,092 है. नए मामलों के साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,22,96,414 हो गया है.
देश में कोरोना वायरस के मामले फिलहाल थमते नजर नहीं आ रहे हैं. देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना का कहर जारी है. रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,03,738 नए केस सामने आए हैं. जबकि कोरोना की चपेट में आए 4,092 कोविड मरीजों की मौत हुई है. देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मरीजों के ठीक/स्वस्थ होने की दर में कमी आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 4,03,738 नए केस सामने आए हैं. वहीं इस दौरान 3,86,444 लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटे में हुई कुल मौतें का आंकड़ा 4,092 है. नए मामलों के साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2,22,96,414 हो गया है. देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,83,17,404 है. देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,42,362 हो गई है. भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस 37,36,648 है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










