
कोरोना: दिल्ली में बिगड़ते हालात के बीच केजरीवाल सरकार ने मांगी सेना की मदद, राजनाथ को लिखी चिट्ठी
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के कारण बिगड़ते हालात के बीच राज्य सरकार ने भारतीय सेना की मदद मांगी है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस बारे में चिट्ठी लिखी है.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के कारण बिगड़ते हालात के बीच राज्य सरकार ने भारतीय सेना की मदद मांगी है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस बारे में चिट्ठी लिखी है. मनीष सिसोदिया ने राजनाथ सिंह से अपील की है कि दिल्ली में ऑक्सीजन के अधिक से अधिक टैंकर उपलब्ध करवाए जाएं, डीआरडीओ ने जिस तरह का अस्पताल बनाया है, दिल्ली में ऐसे ही और अस्पताल तैयार करवाए जाएं. इस अपील से इतर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार दोपहर को एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में होम आइसोलेशन को लेकर चर्चा होनी है, बैठक में डिप्टी सीएम समेत अन्य अधिकारी शामिल होंगे. दिल्ली में ठीक नहीं हो रहे हैं हालात आपको बता दें कि दिल्ली में बीते कई दिनों से औसतन 20 हजार से ज्यादा मामले हर रोज रिपोर्ट हो रहे हैं, बीते दो दिनों से राजधानी में 400 से अधिक मौतें हो रही हैं. दो हफ्ते से लगे हुए मिनी लॉकडाउन के बाद भी दिल्ली में स्थिति बेहतर नहीं हुई है. हालांकि, बीते दिन पॉजिटिविटी रेट कुछ कम हुआ था. दिल्ली के अस्पतालों में सबसे बड़ी चिंता बेड्स और ऑक्सीजन की है. अस्पतालों में बेड्स नहीं हैं, लोगों को बेड के लिए इधर से उधर घूमना पड़ रहा है. वहीं, ऑक्सीजन की किल्लत भी लगातार जारी है. कई अस्पताल ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए हाईकोर्ट का रुख कर चुके हैं, जबकि कई जगह अंतिम वक्त पर ही ऑक्सीजन पहुंच रही है.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









