
कोरोना: गुजरात मॉडल की खुली पोल! सूरत नगर निगम ने कूड़ा ढोने वाली गाड़ी में मंगवाया वेंटिलेटर
AajTak
वेंटिलेटर की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने वलसाड शहर से 34 वेंटिलेटर भेजने का आदेश दिया लेकिन सरकारी तंत्र का खस्ताहाल रवैया यहां भी देखने को मिला. सूरत महानगरपालिका ने 34 वेंटिलेटर लेने के लिए कचरा ढोने वाले वाहन भेज दिए. रास्ते में जिसने भी यह दृश्य देखा, सिर पकड़कर रह गया.
गुजरात मॉडल को लेकर दंभ भरने वाली सूबे की सरकार की पोल खुलती नजर आ रही है. गुजरात के सूरत में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते वेटिंलेटर की कमी सामने आई है. उसपर भी हालात ये हैं कि वेंटिलेटर लेने के लिए सूरत महानगरपालिका ने कूड़ा ढोने वाले वाहन को भेजा. गुजरात में कोरोना वायरस का संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है. यहां लगातार दूसरे दिन 2800 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. सूरत में फिर से सबसे ज्यादा 724 नए केस आए हैं. इसके चलते सूरत के सिविल अस्पतालों में वेंटिलेटर की कमी हो गई है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










