
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली AIIMS ने जारी की एडवाइजरी, स्टाफ के लिए मास्क अनिवार्य
AajTak
दिल्ली एम्स ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है. इसमें कर्मचारियों से अस्पताल में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. साथ ही कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि तबीयत खराब है तो ऑफिस न आएं.
दिल्ली समेत देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, जिसके बाद सक्रिय मामलों की कुल संख्या 44,998 पहुंच गई है. कोरोना वायरस की संक्रमण दर को देखते हुए दिल्ली एम्स ने अपने कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. एम्स की ओर से अस्पताल में सभी कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.
दिल्ली एम्स ने बुधवार को अपनी एडवाइजरी जारी कर कहा कि सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर फेस मास्क/सर्जिकल मास्क पहनना होगा. साथ ही कर्मचारियों को भीड़भाड़ वाली जगह से बचने की भी सलाह दी गई है. एम्स प्रबंधन ने कर्मचारियों को कैंटीन में इकट्ठा होने से बचने के लिए भी कहा है. एडवाइजरी में कहा गया है कि कार्यालय में किसी भी स्थान पर 5 या उससे अधिक लोग जमा न हों.
In view of the reported increase in the global cases of COVID-19 and in order to prevent a fresh outbreak of the disease, AIIMS Delhi makes the use of masks compulsory for all hospital staff "Must use reusable cloth face cover /surgical mask in the workplace. Ensure proper… pic.twitter.com/Gge6NoV0Js
तबीयत खराब तो न आएं ऑफिस
एडवाइजरी के मुताबिक, अगर किसी कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं है तो अपने रिपोर्टिंग अधिकारियों को तुरंत सूचित करे और कार्यस्थल में न आए. ऐसे कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










