
कोरोना के बढ़ते मामले बढ़ा रहे चिंता, मणिपुर के चंदेल में 4 हफ्तों में 325% की वृद्धि
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि देश के जिन 22 जिलों में कोरोना को लेकर चिंता जताई जा रही है उसमें से 13 जिले पूर्वोत्तर राज्यों (मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और असम) में हैं. जबकि 7 जिले केरल में हैं और 2 महाराष्ट्र में हैं.
देश में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है लेकिन कुछ जिलों में स्थिति बेहद खतरनाक दिख रही है. एक जिला ऐसा भी है जहां पिछले एक महीने में कोरोना के मामलों में 50 या 100 फीसदी नहीं बल्कि 325 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. यह वृद्धि दर 28 जून से लेकर 27 जुलाई तक की अवधि में देखी गई है. यह जिला है मणिपुर का चंदेल. चंदेल में पिछले चार हफ्तों में 28 जून से 4 जुलाई के पहले सप्ताह में जहां 8 मामले दर्ज किए गए तो वहीं 19 जुलाई से 25 जुलाई तक यहां पर 34 मामले सामने आ गए.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










