
कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, त्योहारों से पहले BMC ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
भारत में एक बार फिर कोरोन संक्रमण के नए वैरिएंट का खतरा मंडराने लगा है. त्योहार से पहले मुंबई में बीएमसी ने एडवाइजरी जारी कर दी है. BMC ने कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़ जुटने और बड़े कार्यक्रमों की वजह से COVID-19 संक्रमण फैल सकता है.
भारत में एक बार फिर से कोरोन संक्रमण के नए वैरिएंट का खतरा मंडराने लगा है. त्योहार से पहले मुंबई में बीएमसी ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है. महाराष्ट्र राज्य सरकार ने कहा है कि XBB के अलावा Omicron के BQ.1 (यूएस वैरिएंट) और BA.2.3.20 के नए सब-वैरिएंट की पहचान हुई है. अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में कोविड-19 के बढ़ते केसों और त्योहारों के सीजन को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है.
BMC ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़ जुटने और बड़े कार्यक्रमों की वजह से COVID-19 संक्रमण फैल सकता है. इसे लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करना अनुचित है.
त्योहारी सीजन को देखते हुए कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी ने कोविड-19 के केसों की रोकथाम के लिए कई एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है.
क्या कहा गया है एडवाइडरी में?
- एडवाइजरी में कहा गया है कि त्योहारों के मौसम में कोविड से बचाव के सभी नियमों का ध्यान रखें.
- अगर आपको कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाई गई है, तो बिना देरी के वैक्सीन लगवा लें. एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपका जीवन खतरे में हैं. इसके लिए बूस्टर डोज लगवाने की सलाह भी दी गई है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







