
कोरोना के नए खतरे की आहट, महाराष्ट्र के छोटे शहरों में भी बढ़ने लगे केस, सूरत में 60 घंटे तक बंद रहेंगे सभी मॉल
AajTak
कोरोना की बढ़ती रफ्तार हर किसी को डरा रही है, तो इसकी सबसे बड़ी वजह महाराष्ट्र में फिर से मामलों में जबरदस्त उछाल है. रोजाना आ रहे मामलों में करीब 60 फीसदी मामले महाराष्ट्र से ही हैं.
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जारी है, लेकिन इससे इतर अब एक बार फिर चिंता की लकीरें बढ़ रही हैं. बीते करीब एक हफ्ते से देश में कोरोना वायरस के नए मामले हर दिन बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में भी 35 हजार से अधिक केस सामने आए, जो कि फिर से पिछले साल की यादें ताज़ा कर रहे हैं. देश में सबसे प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र ही नंबर 1 है. ऐसे में अब चिंता होने लगी है कि कहीं अगर गांवों में कोरोना फैलना शुरू हुआ, तो इसपर काबू कैसे पाया जाएगा.महाराष्ट्र बन रहा है सबसे बड़ा क्लस्टर? कोरोना की बढ़ती रफ्तार हर किसी को डरा रही है, तो इसकी सबसे बड़ी वजह महाराष्ट्र में फिर से मामलों में जबरदस्त उछाल है. रोजाना आ रहे मामलों में करीब 60 फीसदी मामले महाराष्ट्र से ही हैं. पिछले साल भी जब देश में रोज एक लाख केस सामने आ रहे थे, तब भी महाराष्ट्र में ही सबसे अधिक केस थे. बीते दिन भी महाराष्ट्र में 25 हजार से अधिक केस सामने आए, वहीं सिर्फ मुंबई में ही 2800 से अधिक केस दर्ज होना चिंता का विषय है. इससे भी बड़ी चिंता ये है कि अब महाराष्ट्र में मुंबई-नागपुर-पुणे-नासिक जैसे बड़े शहरों के अलावा टियर-2 शहरों में भी कोरोना की रफ्तार अचानक बढ़ गई है. महाराष्ट्र में ठाणे, औरंगाबाद, नांदेड़, अमरावती, अकोला, नांदूरबार जैसे इलाकों में कोरोना के केस बढ़े हैं. बढ़ते केस के साथ पाबंदियां भी बढ़ीं
जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








