
कोरोना के चलते बदलना है ट्रैवल प्लान? यात्रा की डेट बदलने पर ये एयरलाइंस दे रही शुल्क पर छूट
AajTak
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसे ध्यान में रखते हुए कई एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों को मुफ्त में उनके ट्रैवल प्लान को बदलने की सुविधा दी है. जानते हैं कौन-कौन सी एयरलाइंस ने क्या-क्या ऑफर रखा है...
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसे ध्यान में रखते हुए कई एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों को मुफ्त में उनके ट्रैवल प्लान को बदलने की सुविधा दी है. जानते हैं कौन-कौन सी एयरलाइंस ने क्या-क्या ऑफर रखा है... इंडिगो का ऑफर 17 अप्रैल से शुरू देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के यात्री 17 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच बुक टिकटों के लिए जितनी बार चाहें अपने यात्रा कार्यक्रम को बदल सकते हैं. वह इन तारीख के बीच अपनी यात्रा के लिए कोई भी समय या तारीख चुन सकते हैं. कंपनी इसके लिए उनसे कोई अलग शुल्क नहीं वसूलेगी. स्पाइसजेट के यात्री 5 दिन पहले तक बदलें प्लान स्पाइसजेट ने भी अपने यात्रियों को ट्रैवल प्लान में चेंज करने की सुविधा दी है. 17 अप्रैल से 10 मई के बीच टिकट बुक कराने वाले यात्रर 17 अप्रैल से 15 मई के बीच यात्रा करने के लिए एक बार अपने यात्रा कार्यक्रम को बदल सकते हैं. इस पर उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. यात्रियों को ये राहत उनकी यात्रा से 5 दिन पहले तक यात्रा कार्यक्रम बदलने के लिए मिलेगी.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










