
कोरोना के इलाज की दवाओं और डिवाइस पर टैक्स छूट मिले, ममता की PM से मांग
AajTak
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और मेडिकल डिवाइस पर टैक्स में छूट देने की मांग की है.
देश में इस वक्त कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच कई राज्यों के मुख्यमंत्री कोरोना वैक्सीन, दवाओं और मेडिकल डिवाइस पर लिए जा रहे टैक्स में छूट की मांग कर चुके हैं. अब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और मेडिकल डिवाइस पर टैक्स में छूट देने की मांग की है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










