
कोरोना का XE Variant क्या भारत के लिए खतरनाक? हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मंडाविया ने दिया यह जवाब
AajTak
कोरोना के नए सब वैरिएंट XE पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि ये ओमिक्रॉन का ही एक सबवैरिएंट है. सरकार अपने स्तर पर हर हफ्ते समीक्षा कर रही है.
देश में कोरोना के नए वैरिएंट XE की वजह से एक्सपर्ट की चिंता बढ़ गई है. अभी तक मुंबई और गुजरात में इस वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं. अब इस चिंता के बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ये कोई नया वैरिएंट नहीं है, बल्कि ओमिक्रॉन का ही सब-वैरिएंट है.
XE Variant पर मंडाविया की जानकारी
मंडाविया ने जानकारी दी है कि इस साल जनवरी में भी इस वैरिएंट का एक मामला मिला था. उनकी माने तो कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं, लेकिन ये सब वैरिएंट धीरे-धीरे फैल रहा है. अभी के लिए सरकार द्वारा हर हफ्ते स्थिति की समीक्षा की जा रही है. इस बात पर जोर दिया गया है कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है, बच्चों की वैक्सीन भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद है. मंडाविया ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले दिनों में वैक्सीन के दाम और ज्यादा कम हो जाएंगे.
वर्तमान स्थिति की बात करें तो देश में कोरोना के मामले कम हो गए हैं. टीकाकरण भी 99 फीसदी लोगों का हो चुका है. अब 18 प्लस वाली आबादी के लिए भी बूस्टर डोज का प्रावधान कर दिया है. अब इस सब पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्हें इस बात पर गर्व है कि कोरोना काल में भारत ने प्रभावी तैयारी के दम पर पूरी दुनिया को एक उदाहरण पेश किया है.
टीकाकरण पर क्या बोले मंडाविया?
मंडाविया कहते हैं कि भारत सरकार ने कोविड मैनेजमेंट और vaccination ड्राइव चलाई. ये एक नागरिक के रूप में आपके लिए, मेरे लिए और देश के लिए गौरव का विषय है. पहले स्थिति ये थी कि कुछ अच्छा होता है तो वो दुनिया में ही होता है और उसका भारत में उदाहरण दिया जाता था. लेकिन मैं परसो जेनेवा में एक वैक्सीन ग्लोबल एलियंस की बैठक में भाग लेकर आया. दुनिया ने जिस तरह से भारत के कोरोना प्रबंधन और टीकाकरण अभियान को देखा है कि किस तरह से एक दिन में 2.5 करोड़ डोज लगाई गई.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








