
कोरोना का देश में एक और डरावना रिकॉर्ड, एक दिन में 4 लाख से ज्यादा नए केस, 3523 मौतें
AajTak
पूरी दुनिया में एक दिन में चार लाख केस आने के मामले में भारत पहला देश बन गया है. बीते चौबीस घंटे में देश में 4 लाख से भी अधिक नए कोरोना मामले सामने आए हैं.
कोरोना का प्रचंड रूप नियंत्रण में आने की बजाय हर रोज और अधिक विकराल होता जा रहा है. कोरोना हर रोज, अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ रहा है. बीते चौबीस घंटे में देश में चार लाख से भी ज्यादा नए कोरोना मामले सामने आए हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,01,993 नए कोरोना मामले सामने आए हैं, जो अपने आप में बेहद डरावने हैं, इसके अलावा बीते चौबीस घंटे में 3523 लोगों की कोरोना के कारण जान भी चली गई. देश में आज से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण भी शुरू हो गया है. आज से 18-45 की उम्र के लोग भी टीका लगवा सकेंगे. लेकिन दुर्भाग्य से कई बड़े राज्यों में वैक्सीन की भारी शोर्टेज है, जिसके कारण राज्यों ने 1 मई से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम को शुरू करने में असमर्थतता जताई है या आंशिक रूप से ही वैक्सीनेशन शुरू किया है. महाराष्ट्र, गोवा, यूपी, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश राज्यों में वैक्सीन का भारी टोटा है. भले ही टीकाकरण का तीसरा चरण आज से शुरू कर दिया जा रहा है लेकिन राज्यों को इसे सही तरह से शुरू में करने में अभी वक्त लगेगा.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










