
कोरोना काल और आज की वैश्विक चुनौतियों में कौन सा समय ज्यादा कठिन था, क्या बोलीं निर्मला?
AajTak
त्योहारों और बिहार चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती कर मध्यम वर्ग को राहत दी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोविड काल से मिली सीख ने सरकार को जनता-हित में साहसिक निर्णय लेने की प्रेरणा दी. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने बिना रेवेन्यू की चिंता किए देशवासियों को मुफ्त वैक्सीनेशन देने का संकल्प लिया और अब उसी सोच से टैक्स राहत दी जा रही है.
बिहार में विधानसभा चुनाव और त्योहारों से ठीक पहले केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती की है. माना जा रहा है कि इससे मध्यम वर्ग को सीधा फायदा मिलेगा और उनकी जेब में कुछ पैसे बचेंगे. जीएसटी दरों में कमी के बाद देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज तक के कार्यक्रम में कोरोना काल और आज की वैश्विक चुनौतियों में कौन सा समय ज्यादा कठिन है, इस पर अपनी राय रखी.
वित्त मंत्री ने इस सवाल के जवाब में कहा, 'कोविड के प्रभाव से हमने बहुत कुछ सीखा, जब राज्य टैक्स रेवेन्यू में कमी को लेकर चिंतित हैं तो यह केंद्र सरकार की भी जिम्मेदारी है कि वह इसे स्थिर रखे. कोविड के दौरान पूरे देश में कई चुनौतियां थीं, लेकिन उस समय भी हमारे प्रधानमंत्री अडिग रहे और यह नहीं सोचा कि अब क्या होगा.'
कोविड से मिली सीख को दोहराया: वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम मोदी ने मीटिंग में कहा था, 'मैं यह नहीं चाहता कि आप कहीं भी रेवेन्यू ढूंढें, लेकिन मैं अपने देश के लोगों को फ्री वैक्सीनेशन देना चाहता हूं, 140 करोड़ लोगों को दो डोज मुफ्त दिए जाएं. इसके लिए हमने पैसे कर्ज लेकर या अन्य तरीकों से जुटाए, लेकिन लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन दिया.'
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने इस जीएसटी काउंसिल (दरों में कटौती) की मीटिंग में भी इसे कोट किया, अगर कुछ राज्य रेवेन्यू को लेकर चिंतित हैं और इससे केंद्र सरकार को भी चिंता होनी चाहिए तो हमें सबसे पहले देश की जनता को देखना है और फिर फैसला करना है कि कैसे पैसे को मोबिलाइज करें और टैक्स प्राप्त करें, लेकिन प्रधानमंत्री के काम करने के अप्रोच को समझिए, बिना रेवेन्यू की चिंता किए उन्होंने कहा कि लोगों को मुफ्त में वैक्सीन दीजिए.'
मध्यम वर्ग की जेब में बचेंगे ज्यादा पैसे

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








