
कोरोना इफेक्ट: हर चौथे हेल्थ प्रोफेशनल को मानसिक तनाव, जानें क्या कहते हैं मनोचिकित्सक?
AajTak
जी.बी.पंत अस्पताल में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर हित गुप्ता का कहना है “1600 हेल्थ वर्कर्स से बात करके उनके मेंटल हेल्थ के बारे में पता चला कि हर तीसरे से चौथा हेल्थ प्रोफेशनल बर्नआउट स्टेज में आ चुका है, कोविड की बीमारी से लगातार लड़ना उनके दिमाग पर गहरा असर डाल रहा है.''
पिछले डेढ़ साल से लगातार कोविड ड्यूटी करने वाले हेल्थ प्रोफेशनल के लिए एक स्टडी में दावा किया गया है कि हर चौथा हेल्थ प्रोफेशनल किसी न किसी प्रकार के तनाव या फिर burnout syndrome से ग्रसित है. ये स्टडी करने वाले जी.बी.पंत अस्पताल में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर हित गुप्ता का कहना है “1600 हेल्थ वर्कर्स से बात करके उनके मेंटल हेल्थ के बारे में पता चला कि हर तीसरे से चौथा हेल्थ प्रोफेशनल बर्नआउट स्टेज में आ चुका है“ कोविड की बीमारी से लगातार लड़ना उनके दिमाग पर गहरा असर डाल रहा है. प्रोफेसर हित गुप्ता ने आगे कहा ''फ्रंट लाइन वर्कर्स, वॉरियर्स, मेडिकल इलाज के साथ अपने मन का इलाज भी करते चलें. डॉक्टर ही न रहे तो इलाज कौन करेगा. मोबाइल की तरह मन को चार्ज करें. हेल्थ वर्कर सोने से पहले 5 से 7 मिनट खुद को शांति दें. मरीज के साथ बहुत इमोशनल न हों.''
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










