
कोरोना इफेक्ट: जब मास्क भूलने पर घबरा गईं जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, लगा दी दौड़
AajTak
जर्मनी में शुक्रवार को संसद सत्र को संबोधित करते हुए, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल उस वक्त घबरा गईं जब उन्हें महसूस हुआ की उनके चेहरे पर मास्क तो है ही नहीं. उन्होंने महसूस किया कि वह पोडियम पर ही अपना फेस मास्क भूल गई थीं.
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को तबाह कर रखा है. आम लोग हों या फिर राष्ट्र प्रमुख, कोरोना ने सभी को मुंह पर मास्क लगाने के लिए मजबूर कर दिया है. ऐसे में जर्मनी में जो हुआ वो देखकर ऐसे लोगों को भी सबक लेना चाहिए जो इस जानलेवा महामारी के दौर में भी मास्क लगाने से बचते हैं. दरअसल जर्मनी में शुक्रवार को संसद सत्र को संबोधित करते हुए जर्मन की चांसलर एंजेला मर्केल उस वक्त घबरा गईं जब उन्हें महसूस हुआ कि उनके चेहरे पर मास्क तो है ही नहीं. उन्होंने महसूस किया कि वह पोडियम पर ही अपना फेस मास्क भूल गईं. इसके बाद मास्क लेने के लिए उन्होंने पोडियम तक दौड़ लगा दी और इस दौरान बेहद घबरा गई. न्यूज एजेसी रॉयटर्स ने इसका वीडियो जारी किया है जो अब सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रहा है. लोग मर्केल के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं. जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एंजेला मर्केल ने अपनी फाइलें टेबल पर रखीं, उन्हें महसूस हुआ कि वह पोडियम पर अपना मास्क भूल गई हैं. वो इससे भयभीत थीं. इसके तुरंत बाद वह पोडियम के पास भाग कर गईं और अपना मास्क लिया. एक अन्य महिला ने मास्क साफ कर एंजेला मर्केल को सौंप दिया.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











