
कोरोनाः 13 राज्यों के इन 48 जिलों में टीकाकरण की स्पीड धीमी, PM मोदी ने की रिव्यू मीटिंग
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उन 48 जिलों के डीएम और मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, जहां कोरोना वैक्सीनेशन का कम कवरेज हुआ है. इनमें उन जिलों को शामिल किया है जहां 50 फीसदी से भी कम आबादी को पहली डोज लगी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम और ग्लासगो से लौटने के तुरंत बाद कम वैक्सीनेशन कवरेज वाले जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 48 जिलों के डीएम के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग में जिलों के डीएम के अलावा उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. सम्पूर्ण टीकाकरण अभियान के लिए कोरोना योद्धाओं ने लिया प्रण, अब हर घर दस्तक मुहिम के तहत वैक्सीन पहुंचेगी आप सभी के घर! आइए इस अवसर का लाभ उठाएं और देश को कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें। #HarGharDastak pic.twitter.com/xW0L4ihRq3

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










