
कोरोनाः पंजाब में 81% सैंपल में UK वैरिएंट मिला, UP में भी सख्ती, जानें अन्य राज्यों का हाल
AajTak
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 40,715 नए मामले दर्ज किए गए हैं. करीब 200 मौतें भी हुई हैं. कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होते देख अब सख्ती की तैयारी भी शुरू हो गई है. दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर त्योहार मनाने पर रोक लग गई है. पंजाब में भी हालात बिगड़ रहे हैं. वहां 81% सैम्पल में UK का वैरिएंट मिला है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में देश में 40,715 नए केस दर्ज हुए, 29,785 रिकवरी हुई और 199 मौतें हुईं. जबसे कोरोना फैला है, तब से अब तक देश में कुल 1 करोड़, 16 लाख, 86 हजार 796 केस दर्ज किए जा चुके हैं. फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 3,45,377 है और अब तक कोरोना से कुल 1,60,166 मौतें हो चुकी हैं. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को कहा कि अब 1 अप्रैल से 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. देश में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. कैबिनेट ने और ज्यादा वैक्सीनेशन के लिए ये फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि भारत में वैक्सीनेशन तेजी से चल रहा है. अब तक 4 करोड़ 85 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है. 80 लाख लोगों को दूसरा डोज मिल गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











