
कोरोनाः दिल्ली में 78 दिनों बाद 24 घंंटे में सबसे कम 487 केस, मौत में भी गिरावट
AajTak
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 45 मरीजों की मौत हुई. इससे राजधानी में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 24,447 तक पहुंच गया है. 10 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे कम मौत हुई है. दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 9 हजार से कम हो गई है.
दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है और अब रोजाना संक्रमण के मामले 500 से भी नीचे आ गए हैं. साथ ही महामारी की वजह से मौत के मामलों में भी कमी आई है. मरीजों के लगातार स्वस्थ होने की वजह से दिल्ली में रिकवरी दर बढ़कर 97.67 फीसदी हो गई है. राजधानी में पिछले 24 घंटे में 487 नए केस दर्ज हुए. इस तरह से 16 मार्च के बाद एक दिन में सबसे कम केस सामने आए. 16 मार्च को दिल्ली में 425 केस आए थे. अब यहां संक्रमण दर घटकर 0.61 फीसदी हो गई है. 16 मार्च को भी 0.61 फीसदी दर थी.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










