
कोयला-मिनरल पर बढ़े रॉयल्टी, पेंशन फंड के ब्याज का पैसा वापस हो, नीति आयोग की बैठक में भूपेश बघेल की मांग
AajTak
NITI Aayog Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की 7वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई, लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने इस बैठक में शामिल नहीं हुए. केसीआर ने अपने ना आने का कारण बताते हुए पीएम मोदी के नाम चिट्ठी भी लिखी. केसीआर के अलावा बिहार के सीएम नीतीश भी इस बैठक में शामिल नहीं हुए.
NITI Aayog Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में नीति आयोग की 7वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई. इस बैठक में ज्यादातर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हुए. मीटिंग में अलग-अलग राज्यों के सीएम ने पीएम के सामने अपनी समस्याएं रखीं.
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में कोयले सहित मुख्य खनिजों की रॉयल्टी दर में संशोधन का आग्रह किया. उन्होंने जीएसटी के मुआवजे का मुद्दा भी उठाया. बघेल ने जून 2022 के बाद भी अगले 5 साल के लिए जीएसटी मुआवजा अनुदान जारी रखने की अपील की.
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जीएसटी कर प्रणाली के कारण राज्य को राजस्व का नुकसान हो रहा है. उन्होंने नक्सल उन्मूलन के लिए तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों पर 12 हजार करोड़ के खर्च की प्रतिपूर्ति की मांग भी की.
बैठक में सीएम बघेल ने और क्या कहा?
- केंद्रीय कर में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा कि राज्यों के संसाधनों पर दबाव बढ़ा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










