
कोड नेम Spiderweb, 117 ड्रोन से अटैक, 40 रूसी जेट उड़ाने का दावा... पुतिन पर सबसे बड़े यूक्रेनी हमले की कहानी
AajTak
'स्पाइडर्स वेब' नाम के इस ऑपरेशन को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की और यूक्रेन की घरेलू खुफिया एजेंसी एसबीयू (SBU) के प्रमुख वसिल मलियुक की सीधी निगरानी में चलाया गया. क्षतिग्रस्त विमानों की संख्या अभी भी कंफर्म नहीं है, लेकिन अगर इसकी पुष्टि हो जाती है तो यह हमला युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन की ओर से किया गया सबसे विनाशकारी ड्रोन हमला होगा, जिसमें 117 ड्रोन्स के इस्तेमाल का दावा किया जा रहा है.
यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों ने रविवार को रूस के भीतर कई एयरबेसों को निशाना बनाते हुए एक बेहद जटिल और खुफिया ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस हमले में रूस को भारी नुकसान हुआ और उसके 41 युद्धक विमानों को तबाह कर दिया गया. यूक्रेनी एजेंटों ने दूर की सीमाओं को पार करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया. उन्होंने विस्फोटकों से लैस ड्रोन को लकड़ी के शेड की छतों के भीतर छिपा दिया.
इन शेड्स को ट्रकों में लादकर रूसी एयरबेसों के पास पहुंचाया गया. तय स्थान पर पहुंचने के बाद, इन शेड्स की छतें रिमोट कंट्रोल से खोली गईं और अंदर छिपे क्वाड्रोकॉप्टर ड्रोन एक साथ उड़कर रनवे पर खड़े बमवर्षक विमानों पर हमला करने लगे. रॉयटर्स से बात करने वाले एक यूक्रेनी सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन, जिसका कोड नाम 'स्पाइडर्स वेब' था, में चार रूसी एयरबेसों को निशाना बनाया गया और यह यूक्रेन की ओर से अब तक किया गया सबसे बड़ा ड्रोन हमला था.
यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला
'स्पाइडर्स वेब' नाम के इस ऑपरेशन को यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की और यूक्रेन की घरेलू खुफिया एजेंसी एसबीयू (SBU) के प्रमुख वसिल मलियुक की सीधी निगरानी में चलाया गया. क्षतिग्रस्त विमानों की संख्या अभी भी कंफर्म नहीं है, लेकिन अगर इसकी पुष्टि हो जाती है तो यह हमला युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन की ओर से किया गया सबसे विनाशकारी ड्रोन हमला होगा, जिसमें 117 ड्रोन्स के इस्तेमाल का दावा किया जा रहा है.
लकड़ी की शेड्स के भीतर छिपे ड्रोन्स

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









