
कोठी, कत्ल और करोड़ों की डील... महिला वकील के कत्ल ने याद दिलाया आरुषि हत्याकांड, ये है वजह
AajTak
आरुषि के फ़्लैट से सिर्फ ढाई किलोमीटर दूर नोएडा के सेक्टर-30 में मौजूद है कोठी नंबर डी-40. 15 साल बाद इस कोठी में बिल्कुल आरुषि जैसी कहानी दोहराई जाती है. फर्क सिर्फ इतना है कि आरुषि का कातिल आज भी छलावा बना हुआ है. जबकि इस कोठी में हुए कत्ल का कातिल गिरफ्त में तो आ चुका है.
Renu Sinha Murder Case: नोएडा में 15 साल पहले आरुषि का कत्ल का हुआ था. उसे उसके घर में बेरहमी के साथ कत्ल किया गया था. लेकिन पुलिस मौका-ए-वारदात यानी घर की तलाशी किए बगैर ही मामले के संदिग्ध हेमराज को तलाश करने के लिए नेपाल निकल गई थी. जबकि हेमराज की लाश उसी छत पर पड़ी थी. 15 साल बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरुषि मर्डर केस से कोई सबक नहीं लिया. इस बार नोएडी की एक कोठी में महिला वकील का कत्ल हुआ. पुलिस कातिल को बाहर तलाशती रही जबकि कातिल उसी कोठी में मौजूद था.
16 मई 2008 आरुषि मर्डर केस को शायद ही कभी देश भूल पाएगा. वो नोएडा में सेक्टर 25 के जलवायु विहार के फ्लैट नंबर एल-32 का मंजर था. वहां 15-16 मई की रात को आरुषि का कत्ल किया गया था. घरवालों ने कत्ल का शक घर के नौकर हेमराज पर जताया था. नोएडा पुलिस की एक टीम हेमराज को पकड़ने के लिए नेपाल रवाना हो गई थी. हैरानी की बात ये थी कि दो दिनों तक नोएडा पुलिस की टीम आरुषि के घर में चहलकदमी करती रही लेकिन इतनी भी ज़हमत नहीं उठाई कि घर की छत को ही एक बार टटोल लें. क्योंकि जिस हेमराज को ढूंढने नोएडा पुलिस की टीम नेपाल गई थी, उस हेमराज की लाश आरुषि के उसी घर की छत पर पड़ी थी.
15 साल बाद... आरुषि के फ़्लैट से सिर्फ ढाई किलोमीटर दूर नोएडा के सेक्टर 30 में मौजूद है कोठी नंबर डी-40. 15 साल बाद इस कोठी में बिल्कुल आरुषि जैसी कहानी दोहराई जाती है. फर्क सिर्फ इतना है कि आरुषि का कातिल आज भी छलावा बना हुआ है. जबकि इस कोठी में हुए कत्ल का कातिल गिरफ्त में तो आ चुका है मगर उसकी गिरफ्तारी से पहले नोएडा पुलिस ने जो हरकत की उसने पंद्रह साल पुराने आरुषि मर्डर केस में नोएडा पुलिस की बचकानी हरकत की याद दिला दी. आरुषि केस में नोएडा पुलिस छत पर जाने के लिए दो दिन तक इंतजार करती रही.
12 घंटे की तलाश इस केस में वही नोएडा पुलिस पहले तो एक कोठी का दरवाजा खोलने या तोड़ने में पूरा दिन निकाल देती है. फिर जब कोठी का दरवाजा खुल जाता है तो उसके बाद भी 3200 स्कवायर फीट में बनी उस दो मंज़िला कोठी में छुपे कातिल को तलाशने में उसे 12 घंटे लग जाते हैं. कमाल की बात ये कि आरुषि केस की तरह ही इस बार भी कोठी में छुपे कातिल को ढूंढने नोएडा पुलिस की एक टीम फिर से नेपाल यात्रा पर निकलने की तैयारी करने लगी थी. 15 साल पहले आरुषि और हेमराज का कत्ल हुआ था. अब 15 साल बाद कत्ल की ये कहानी एक महिला वकील रेनू सिन्हा की है.
ठीक नहीं थे रेनू और नितिन के रिश्ते रेनू अपने पतिे नितिन नाथ सिन्हा के साथ कोठी नंबर डी-40 में रहा करती थीं. नितिन नाथ इंडिय़न इनफार्मेशन सर्विस यानी आईआईएस के 1986 बैच के अफसर थे. लेकिन सर्फ 12 साल की नौकरी के बाद ही 1998 में उसने वीआरएस ले लिया और एक अमेरिकी फर्म के साथ जुड़ गया. नितिन के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है. इन दोनों का बेटा है, जो अमेरिका में नौकरी करता है. वो साल में एकाध बार ही घर आता है. यानी नोएडा की उस कोठी में दोनों पति-पत्नी अकेले रहा करते थे. हालांकि पिछले काफी वक्त से पति-पत्नी के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे. लिहाज़ा एक छत के नीचे रहते हुए भी दोनों अलग-अलग रहा करते थे.
रेनू के भाई अजय को हुआ था शक रेनू सीनियर जर्नालिस्ट अजय कुमार की बहन हैं. अजय के मुताबिक हर रविवार को रेनू नोएडा में ही उनके घर लंच पर आया करती थीं. आने से पहले वो फोन किया करती थीं. लेकिन बीते रविवार को ना उन्होंने फोन किया और ना ही अजय के घर आईं. अजय ने रेनू को कई बार फोन किया. घंटी बजती रही पर उधर से कोई जवाब नहीं मिला. तब अजय ने नितिन नाथ को फोन किया. तब पहली बार नितिन ने बताया कि रेनू शनिवार सुबह से ही घर से बाहर निकली हुई हैं. कहां गई हैं उन्हें नहीं पता. नितिन ने बताया कि वो खुद इस वक्त घर से बाहर एयरपोर्ट की तरफ है और एक-दो घंटे में लौटेगा. मगर कई घंटे बाद भी जब वो नहीं लौटा तो अजय को शक हुआ. उन्होंने दिल्ली में अपने जानकार पुलिसवालों से रेनू के मोबाइल का लास्ट लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की. तब पता चला कि रेनू का लोकेशन उसी डी-40 कोठी के पास ही दिखा रहा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



