
कोटे के अंदर कोटा... इस मामले पर मायावती-चिराग और चंद्रशेखर का विरोध क्यों है, दलित सियासत करने वाले नेताओं की दलीलें क्या हैं?
AajTak
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक अगस्त के इस फैसले से 20 साल पुराने दिए गए फैसले को पलट दिया है, जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के भीतर किए जाने वाले वर्गीकरण को मान्यता देने से इनकार किया गया था और कहा गया था कि इन जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण नहीं किया जा सकता क्योंकि ये समान वर्ग में आते हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने बीते हफ्ते अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कोटे में कोटा दिए जाने को मंजूरी दी थी. कोर्ट ने कहा था कि SC-ST कैटेगरी के भीतर नई सब कैटेगरी बना सकते हैं और इसके तहत अति पिछड़े तबके को अलग से रिजर्वेशन दे सकते हैं. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के विरोध में भी आवाजें उठने लगी हैं.
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीम कोर्ट के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के उप-वर्गीकरण की मंजूरी देने वाले फैसले से बिल्कुल सहमत नहीं है. उन्होंने कहा कि एससी और एसटी समुदायों ने अत्याचारों का सामना एक समूह के रूप में किया है और इन समूहों के भीतर किसी भी तरह का उप-वर्गीकरण करना सही नहीं होगा.
मायावती ने कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण का मतलब आरक्षण को खत्म कर उसे सामान्य वर्ग को देने जैसा होगा. हमारी पार्टी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सहमत नहीं है और हम रिजर्वेशन में से किसी तरह के वर्गीकरण के खिलाफ हैं.
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक अगस्त के इस फैसले से 20 साल पुराने दिए गए फैसले को पलट दिया है, जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के भीतर किए जाने वाले वर्गीकरण को मान्यता देने से इनकार किया गया था और कहा गया था कि इन जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण नहीं किया जा सकता क्योंकि ये एक ही समरूप अर्थात समान वर्ग में आते हैं.
मायावती ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के भीतर उपवर्गीकरण किया जाता है तो इससे मौजूदा समय में लागू आरक्षण के अनुसार सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में अनेक पद खाली रह जाएंगे क्योंकि जिन सीमित वर्ग की उपजातियों को आरक्षण दिया जाएगा, उसमें खाली पद के सापेक्ष उतने अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो पाएंगे और ऐसी स्थिति में ये बची हुई रिक्तियां सामान्य वर्ग के हिस्से में चली जाएंगी.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अपील की है कि संसद के इसी सत्र में संविधान में उचित संशोधन लाकर यह स्पष्ट करें कि अनुच्छेद 341 और 342 के तहत राष्ट्रपति द्वारा घोषित एससी-एसटी जातियों के संबंध में भविष्य में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ व उपवर्गीकरण करने का अधिकार किसी को भी नहीं होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










