
कोझिकोड में शख्स ने पहले पत्नी की चाकू घोंपकर की हत्या, फिर सास-ससुर को किया घायल
AajTak
केरल के कोझिकोड में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या करने और उसके माता-पिता को घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता की पहचान 23 वर्षीय शिबिला के रूप में हुई है.
केरल के कोझिकोड में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या करने और उसके माता-पिता को घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान पुथुप्पडी के पंचायत बाजार निवासी यासिर थलमेल मट्टाथु के रूप में हुई है. घटना कल रात करीब 7 बजे हुई.
बताया जाता है कि यासिर अपनी पत्नी के घर आया और उस पर हमला कर दिया. उसने उसकी गर्दन पर चाकू से कई वार किए गए. जिससे उसकी मौत हो गई. पीड़िता की पहचान 23 वर्षीय शिबिला के रूप में हुई है. वहीं, उसे बचाने की कोशिश में उसके माता-पिता भी घायल हो गए. उन्हें कोझिकोड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है.
यह भी पढ़ें: रेप और मर्डर के बाद बाथरूम की टंकी में छिपा दिया था 5 साल की बच्ची का शव... भोपाल कोर्ट ने पड़ोसी को दी फांसी की सजा, मां-बहन भी दोषी करार
वहीं, हमले के बाद पति उसके घर से चला गया और बाद में पुलिस ने उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज परिसर से गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि जिस वक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, वह अपनी कार में बैठा हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नशे का आदी था, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.
पुलिस ने बताया कि कोझिकोड में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या करने और उसके माता-पिता को घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी, इसलिए दंपति कुछ समय से अलग रह रहा था. पति नशे का आदि था. हालांकि, जब उसने हत्याकांड को अंजाम दिया, तब नशे में था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







