
कोच्चि एयरपोर्ट पर 44 लाख का हाइब्रिड गांजा जब्त, बैंकॉक से आईं मुंबई की दो महिलाएं गिरफ्तार
AajTak
कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Cochin International Airport) पर कस्टम अधिकारियों ने मुंबई की दो महिलाओं को 44 लाख रुपये की हाइब्रिड गांजा की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये महिलाएं बैंकॉक से थाई एयरवेज की फ्लाइट से कोच्चि पहुंची थीं. तलाशी के दौरान उनके पास से 1.5 किलोग्राम सूखा हाइब्रिड गांजा बरामद हुआ.
कोच्चि एयरपोर्ट (Kochi airport) पर कस्टम विभाग ने मुंबई की दो महिलाओं को 44 लाख रुपये की हाइब्रिड गांजा की तस्करी के आरोप में अरेस्ट किया है. कस्टम अधिकारियों ने उनके पास से कुल 1.5 किलोग्राम सूखा हाइब्रिड गांजा बरामद किया. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं थाई एयरवेज की फ्लाइट से बैंकॉक से कोच्चि पहुंची थीं.
एजेंसी के अनुसार, कस्टम अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए भारत में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर सकते हैं. इसी आधार पर एयरपोर्ट पर चेकिंग बढ़ाई गई थी. जब ये दोनों संदिग्ध महिलाएं कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचीं, तो अधिकारियों ने उनकी गहन तलाशी ली. इस दौरान उनके पास मौजूद सामान की जब चेकिंग की गई तो उसमें से 1.5 किलोग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 44 लाख रुपये आंकी गई है.
यह भी पढ़ें: Hybrid Ganja Seizure: कोच्चि में 1 करोड़ रुपये का हाइब्रिड गांजा बरामद, कस्टम विभाग ने आरोपी को पकड़ा
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों महिलाएं मुंबई की रहने वाली हैं और बैंकॉक से यह नशीला पदार्थ लेकर आई थीं. हालांकि, उनके नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है. अधिकारियों ने बताया कि यह गांजा हाइब्रिड किस्म का है, जो सामान्य गांजे की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली होता है.
कस्टम विभाग ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत कार्रवाई की है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनका संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह से तो नहीं है. इस मामले की जांच जारी है. एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि गांजा की इस खेप की डिलीवरी कहां और किसे की जानी थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










