
कोचिंग जाने के बहाने प्रेमी के साथ भागी लड़की, सहेली के गांव वालों ने दोनों की करा दी शादी
AajTak
फिरोजाबाद में एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है. दरअसल प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया था. कुछ समय बाद जब प्रेमिका जब अपनी सहेली के घर अपना सामान लेने पहुंची तो इसकी भनक गांव वालों को लग गई. उन्होंने दोनों को पकड़ा और परिजनों को बुलाकर गेस्ट हाउस में शादी करा दी.
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को पकड़कर उनकी शादी करा दी. दरअसल इंटर में पढ़ने वाली छात्रा 4 माह पहले अपनी साइकिल और स्कूल का बस्ता लेकर सहेली के घर पढ़ने गई थी. उसके बाद से घर नहीं लौटी. परिजनों ने लड़की की कई जगह खोजबीन की. बाद में पता चला कि वो अपने प्रेमी के साथ भाग गई है. प्रेमी एटा का रहने वाला है और लखनऊ की एक कंपनी में नौकरी कर रहा है.
जानकारी के मुताबिक लड़की अपनी सहेली के घर अपना बस्ता और साइकिल लेने पहुंची. इस दौरान ग्रामीणों को पता चल गया कि ये दोनों घर से भागे हुए प्रेमी हैं, सभी ने इन्हें रोक लिया और लड़की और लड़के के परिजनों को इसकी सूचना दी. लड़की के परिजनों प्रेमी को देखकर भड़क उठे और गाली गलौज करने लगे. गांव के कुछ बुजुर्गों ने समझाया और दोनों की शादी कराने की बात कही.
पुलिस का डर दिखाकर दोनों की पाढ़म के श्रीराम गेस्ट हाउस में गांव के लोग और दोनों के परिजनों की मौजूदगी में बुधवार को शादी करा दी. वहां से लड़की अपनी ससुराल एटा विदा चली गई. यह शादी पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











