
कोई हुआ हिट आउट तो कोई जश्न मनाते हुआ घायल ; देखें क्रिकेट के 5 अजीबोगरीब मोमेंट्स
AajTak
क्रिकेट के मैदान पर कई बार खिलाड़ी या फैंस ऐसा कुछ कर जाते हैं. जो सोशल मीडिया पर वायरल जाती है. वहीं इन अजीबो गरीब वाकया को लोग सालों तक याद रखते हैं. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज में कुछ ऐसा हुआ कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. देखें क्रिकेट के कुछ ऐसे ही मोमेंट्स.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











