
कोई रिश्तेदार से मिलने गया तो पिटा, कोई कॉलोनी में घुसते ही बना निशाना... UP में ड्रोन रॉबर्स के डर से कैसे हिंसक बने लोग
AajTak
यूपी के अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद और मेरठ जैसे जिलों में ड्रोन से रेकी और चोरी की अफवाहों ने दहशत फैला दी. कई निर्दोष लोग 'ड्रोन चोर' समझकर पीटे गए. जानिए अफवाहों की सच्चाई और पुलिस की सख्त कार्रवाई की पूरी कहानी.
Drone Robbery Panic in UP: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों 'ड्रोन लुटेरों' की अफवाहों ने खौफ का माहौल बना दिया है. अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, हापुड़, संभल, मेरठ और बुलंदशहर जैसे इलाकों में लोग रात में आसमान में चमकती लाइटों को देखकर डरने लगे हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से फैली अफवाहों ने इसे ‘ड्रोन चोर गिरोह’ का नाम दे दिया. स्थानीय लोगों का मानना था कि ये ड्रोन घरों की रेकी कर रहे हैं और फिर चोरी की घटनाएं हो रही हैं. नतीजतन, लोग रातभर लाठी-डंडों के साथ गश्त करने लगे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो मुरादाबाद, अमरोहा और हापुड़ जैसे इलाकों में ड्रोन जैसी टिमटिमाती लाइटों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिससे लोगों की आशंका और भी गहरी हो गई. कई जगहों पर लोगों ने खुलेआम दावा किया कि उन्हें ड्रोन दिखे जो देर रात उनके इलाके के ऊपर मंडरा रहे थे. हालांकि बाद में जांच में पता चला कि कुछ मामलों में ये लाइटें पतंगों, कबूतरों या प्लास्टिक बैग पर बंधी हुई थीं. लेकिन तब तक अफवाह इतनी फैल चुकी थी कि लोग हर अजनबी को चोर समझने लगे.
शक के आधार पर हमले और पिटाई इस डर ने लोगों को हिंसक बना दिया. अमरोहा में दो सगे भाइयों को ग्रामीणों ने केवल इसलिए पीट दिया क्योंकि उन्हें शक था कि वे ड्रोन चोर हैं. बरेली में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था लेकिन गांववालों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा. हापुड़ में एक युवती को भीड़ ने चोर समझकर हमला किया. मेरठ में हिंडन नदी के पास हरियाली का सर्वे कर रही एक वैध ड्रोन टीम को भीड़ ने पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. ये सभी घटनाएं महज शक के आधार पर हुईं.
यह भी पढ़ें: ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर गैंगस्टर एक्ट में होगा एक्शन, जरूरत पड़ने पर लगेगा NSA, CM योगी की चेतावनी
विकलांग शख्स की हत्या, युवती की पिटाई बरेली जिले के भोझीपुरा में सबसे दर्दनाक घटना हुई, जहां मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति को 'ड्रोन गिरोह' का सदस्य समझकर पीट-पीटकर मार डाला गया. यह पहली मौत थी जो इस अफवाह की वजह से हुई. सिरौली में एक युवक को दो घंटे तक बेरहमी से पीटा गया, जबकि वह सिर्फ अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. इसी तरह, किला इलाके में नोएडा की युवती को खंभे से बांधकर पीटा गया क्योंकि वह रात में फोन पर बात कर रही थी.
ऐसी फैली अफवाह पुलिस और प्रशासन ने इन घटनाओं को रोकने की कोशिश की. मुरादाबाद पुलिस के अनुसार, सबसे पहले शिकायतें संभल और अमरोहा से आई थीं. उन्होंने स्पष्ट किया कि चोरी और ड्रोन के बीच कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं मिला है. हापुड़ में जांच में पाया गया कि लोगों ने जिन चीज़ों को ड्रोन समझा, वो पतंग या प्लास्टिक बैग थे. वहीं, मुजफ्फरनगर पुलिस ने दो ऐसे युवकों को पकड़ा जिन्होंने कबूतरों पर लाल और हरी लाइटें बांधकर उड़ाए थे, जिससे ड्रोन की अफवाह फैली.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










