
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
ABP News
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद से ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. अगले तीन दिन खामेनेई की का अंतिम संस्कार होना है. इस बीच इजरायल ने फिर धमकी दी है.
ईरान और इजरायल के बीच जंग का पांचवा दिन है. ऐसे में युद्ध में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने एक बार फिर हत्या की चेतावनी जारी करते हुए नोटिस जारी किया है. इजरायल ने बुधवार को कहा है कि उनके बाद ईरान कोई भी उत्तराधिकारी हत्या के निशाने पर होगा.
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी इरना ने AFP न्यूज एजेंसी को बताया कि खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार अगले तीन दिन तक किया जाएगा. रात 10 बजे तक उनके चाहने वाले तेहरान में इमाम खामेनेई ग्रैंड मस्जिद जाकर देश के लिए शहीद खामेनेई को श्रद्धांजलि दे सकेंगे.
खामेनेई को उनके पैतृक शहर में दफनाया जाएगाइसमें बताया गया कि 86 साल के खामेनेई को उत्तर पूर्वी ईरान में उनके पैतृक शहर मशहद में दफनाया जाएगा. अंतिम संस्कार से पहले खामेनेई के बेटे मोजतबा को उत्तराधिकारी बनाए जाने की खबर है. इसी बीच इजरायल के रक्षामंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को धमकी भरे लहजे में कहा कि 86 साल के शिया मुस्लिम धर्मगुरू के उत्तराधिकारी के तौर पर चुने गए किसी भी ईरानी नेता की हत्या कर दी जाएगी.
इजरायल के रक्षामंत्री ने क्या कहा है?कैट्स ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है. इसमें उन्होंने कहा, ईरानी आतंकी सरकार द्वारा चुना गया कोई भी नेता जो इजरायल को खत्म करने अमेरिका समेत आजाद दुनिया और इलाके के देशों को धमकी देने और ईरानी लोगों को दबाने की योजना को आगे बढ़ाने के लिए चुना जाएगा, उसकी हत्या जरूर होगी. चाहे उसका नाम कुछ भी हो या वह कहीं छिपा हो.













