
'कोई कॉल आए तो रिकॉर्डिंग कर लेना, इनको एक्सपोज करेंगे', AAP पार्षदों से बोले केजरीवाल
AajTak
केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी चुनाव में इनके 7 मुख्यमंत्री, 17 केंद्रीय मंत्री खुद अमित शाह और जेपी नड्डा सब लगे हुए थे. मीडिया पर दबाव डालकर 24 घंटे हमारे खिलाफ दुष्प्रचार किया गया. रोजाना सुबह 9 बजे तक एक फर्जी वीडियो निकलकर आ जाता था और फिर दिनभर उसी पर चर्चा होती थी.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के चुने हुए पार्षदों से कहा कि कि ये चुनाव मेरे लिए बहुत मुश्किल था. हमारे खिलाफ कई षड़यंत्र रचे गए और पूरी मशीनरी को इस्तेमाल किया गया, उसे देखते हुए ये चुनाव मेरी नजर में अबतक का सबसे मुश्किल चुनाव था.
केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी चुनाव में इनके 7 मुख्यमंत्री, 17 केंद्रीय मंत्री खुद अमित शाह और जेपी नड्डा सब लगे हुए थे. मीडिया पर दबाव डालकर 24 घंटे हमारे खिलाफ दुष्प्रचार किया गया. रोजाना सुबह 9 बजे तक एक फर्जी वीडियो निकलकर आ जाता था और फिर दिनभर सभी चैनलों पर वही वीडियो चलता था.
आप संयोजक ने कहा कि हम पॉजिटिव राजनीति करते हैं. इन्होंने हमको चुनाव में नैरेटिव बनाने ही नहीं दिया कि हम चुनाव जीतेंगे तो क्या करेंगे. हम प्रेस कांफ्रेंस करने की सोचते थे उससे पहले ही ये कभी ठग सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी लेकर आ जाते थे तो कभी मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत के खिलाफ फर्जी केस. हमारे नेताओं के खिलाफ सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स सब लगा दिए.
अरविंद केजरीवाल ने कहा उन्होंने जैसा चुनाव एमसीडी का किया, वैसा कोई दूसरा नहीं लड़ा. हमें बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बीजेपी वाले यह नहीं कह रहे थे कि हम ईमानदार हैं और आम आदमी पार्टी वाले चोर हैं बल्कि वह कह रहे थे कि हम तो चोर हैं ही, यह भी हमारी तरह चोर हैं. इनके सारे दुष्प्रचार के बावजूद जनता ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया. जब मनीष सिसोदिया को भ्रष्टाचारी बताया गया तो गली जनता कह रही थी कि बीजेपी वाले चोर हैं. लेंटर पर पैसा खाते हैं. अगले 5 साल में आप लोग कुछ ऐसा करना कि जनता का विश्वास और सुदृढ़ हो, ऐसा मत करना कि जनता का विश्वास हमारे में कम हो जाए. जनता सबसे ज्यादा एमसीडी में भ्रष्टाचार से दुखी है.
पार्षदों को नसीहत देते हुए केजरीवाल ने कहा कि ऐसा न हो कि इस बार हम बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़े हैं और अगली बार बीजेपी हमारे भ्रष्टाचार के खिलाफ चुनाव लड़े. MLA और पार्षद मिलकर चलना मैं कई सारे विधायकों से मिला उनको यह डर रहता है कि हमारा टिकट ना कट जाए. किसी की टिकट नहीं कट रही चिंता ना करो. आप सबको पता है कि हम सर्वे के आधार पर टिकट देते हैं. विधायकों की टिकट भी सर्वे के आधार पर दी और पार्षदों की टिकट भी सर्वे पर मिली.
मिलकर काम करोगे तो टिकट मिल जाएगा: केजरीवाल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










