
कॉल पर बात करते वक्त गिरी आकाशीय बिजली, मोबाइल में हो गया ब्लास्ट, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
AajTak
झारखंड के पाकुड़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत की ओर जा रहे दो युवकों पर आकाशीय बिजली गिर गई. हादसा इतना भयानक था कि बिजली गिरी तो मोबाइल ब्लास्ट हो गया. इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों के बीच दहशत का माहौल है.
झारखंड के पाकुड़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शिमलौंग ओपी के बड़ा घघरी गांव में दो युवक खेत जा रहे थे. इस दौरान एक युवक मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसका मोबाइल ब्लास्ट हो गया.
इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में दोनों को लिट्टीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरा युवक अस्पताल में भर्ती है, जिसका इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चंदन कुमार मड़ैया के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम निर्मल मड़ैया है. चंदन की घटनास्थल पर ही हालत गंभीर हो गई थी और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, निर्मल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा में चल रहा है. उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: भदोही में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाओं की मौत, तीन घायल
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवक सुबह खेत की ओर निकले थे. आकाशीय बिजली गिरने से इलाके में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. गांववालों का कहना है कि मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान बिजली गिरने की घटनाएं पहले भी सुनने को मिली हैं, लेकिन यह घटना गांव के सामने घटित हुई, जिसने सभी को हिला कर रख दिया. लिट्टीपाड़ा पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







