
कॉल करने पर अब आपको नहीं सुनाई देगी COVID-19 कॉलर ट्यून
AajTak
COVID-19 कॉलर ट्यून से काफी लोग परेशान रहते थे. अब इसे हटाया जा रहा है. इसको लेकर टेलीकॉम कंपनियों को DoT ने आदेश जारी कर दिया है.
COVID-19 कॉलर ट्यून से अब आपको निजात मिल जाएगी. डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने देश के सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों से कोरोना की जानकारी देने वाली ट्यून हटाने के लिए कहा है.
COVID-19 कॉलर ट्यून का मकसद लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करना था. अब लगभग दो साल बाद ये मकसद पूरा हो चुका है. इस कॉलर ट्यून की वजह से कई बार जरूरी कॉल करने में देरी हो जाती है. इसके कारण नेटवर्क पर ओवरलोड भी होता है.
PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार 29 मार्च को DoT ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को कहा है वो COVID-19 प्री-कॉल अनाउंसमेंट्स और कॉलर ट्यून हो अब हटा दें. इसको लेकर टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर से परमिशन मांगी थी.
ये भी पढ़ें:- आपके iPhone की बैटरी भी हो रही है जल्दी खत्म? चंद क्लिक में दूर होगी दिक्कत
हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से इसको लेकर परमिशन भी दे दी गई है. अब टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को कहा है वो COVID-19 से जुड़े प्री-कॉल अनाउंसमेंट्स को हटा दें. इमरजेंसी के लिए किए जाने वाले जरूरी कॉल इस कॉलर ट्यून की वजह से लेट हो जाते थे.
इस वजह से DoT ने फैसला लिया है कि इसकी अब कोई जरूरत नहीं है. लोग कोरोना वायरस की गंभीरता को समझ चुके हैं और वो इससे बचने के उपाय को भी समझते हैं. इस कारण इसकी अब जरूरत लोगों को नहीं लग रही थी.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











