
कॉलेज में Neena Gupta को था 'बाइकर' लड़के पर क्रश, बाद में निकले शक्ति कपूर
AajTak
'सच कहूं तो' में नीना गुप्ता ने अपने कॉलेज के दिनों की बात भी की है. नीना ने जानकी देवी महाविद्यालय (अब जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज) से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी. उन्होंने बताया कि उन दिनों वह और उनकी दोस्त दो बाइकर बॉयज को ताकती थीं, जिनमें से एक कोई और नहीं एक्टर शक्ति कपूर निकले.
नीना गुप्ता फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. हमेशा मजाकिया अंदाज में नजर आने वालीं नीना गुप्ता ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. नीना ने अपनी किताब में अपनी जिंदगी, अफेयर, फिल्मों में काम और बेटी मसाबा को जन्म लेने जैसी बातों के बारे में बताया है. अब एक और किस्से का खुलासा किताब से हुआ है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












